उत्तराखंड
एन टी पी सी के खिलाप ग्रामीण धरने पर , विद्यायक ने किया धरने का समर्थन

ज्योतिर्मठ –
ब्लाक ज्योतिर्मठ के अणिमठ हेलंग में ग्रामीणों का अपनी मांगों के समर्थन में एनटीपीसी के खिलाफ आन्दोलन आज पांचवां दिन भी जारी है। रविवार को माननीय विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला जी ग्रामीणों की मांग के समर्थन में आन्दोलन -धरना प्रदर्शन में शामिल हुए तथा एनटीपीसी से मांगो पर त्वरित सकारात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।
बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने ए न टी पी सी के अधिकारियो को जनता की जायज मागो को समय रहते पुरा करने को कहा कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अनूप नेगी, नगरपालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, पूर्व प्रमुख हरीश परमार, ब्लाक अध्यक्ष विक्रम फर्स्वाण, ममंद अध्यक्ष, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक व बहुतायत संख्या में मातृशक्ति सामिल रहे।


