उत्तराखंड
बद्रीनाथ विधायक ने देखा बद्रीनाथ धाम मै विकास कार्यो का जायजा

चमोली –
रविवार को बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला जी द्वारा श्री बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने से पूर्व धाम में जाकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा निर्माण एजेंसियों से शीध्र निर्माण कार्यों को पूरा करने को कहा गया। ताकि लोगों को भगवान बद्रीनारायण के दर्शन करने में असुविधाओ का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अनूप नेगी जी, नगरपालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह , दशोली ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण सहित बरिष्ठ कांग्रेसी भी साथ में रहे।


