उत्तराखंड

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में क्रीयोबस क्रीएटिव एकेडमी के छात्रों को मिला सम्मान

देहरादून के प्रेस क्लब में फिल्म मैदान के पोस्टर लॉन्च का हुआ आयोजन

ख़बर को सुनें

रुद्रप्रयाग-

देहरादून के प्रेस क्लब में फिल्म ‘मैदान’ के पोस्टर लॉन्च का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने एकेडमी के संचालक वीर विजय चौहान सहित सभी कलाकारों को सम्मानित करते हुए नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया है। कार्यक्रम में क्रीयोब्स एकेडमी के छात्रों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर्स मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर वीर विजय सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि सुबे के कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी को भागवत गीता की पुस्तक भेंट की है। कार्यक्रम में प्रदर्शित सभी पोस्टर्स एकेडमी के छात्रों की कड़ी मेहनत,रचनात्मकता और समर्पण का परिणाम था। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों में आयुषी नेगी,ध्रुव बिष्ट,नरेश कुमार प्रजापति, नवनीत राणा,आयुष पंवार,ईशांक वर्मा,योगराज रावत,कृष चौहान, अंकित भंडारी सहित क्रीयोब्स एकेडमी के सदस्य ऋतिक गुसाईं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इनमें से नरेश कुमार प्रजापति वर्तमान में प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के कार्यालय में ग्राफिक डिजाइनर एवं वीडियो एडिटर के रूप में कार्यरत हैं,जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने छात्रों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकार बलदेव राणा एवं प्रसिद्ध निर्देशक सुनील बडोनी जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकेडमी के छात्रों के कार्य की सराहना की। विदित है कि फिल्म ‘मैदान’ पवन बुटोला एवं सचिन भंडारी पर आधारित है और जल्द ही सचिन रावत के यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म से जुड़ी मुख्य टीम में निर्देशक सचिन रावत, फोटोग्राफर सौरभ पंवार, म्यूजिक अमन उनियाल, संपादन सूरज पंवार एवं सौरभ पंवार है। पोस्टर लांच आयोजन न केवल फिल्म के प्रचार-प्रसार का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सफल प्रयास भी साबित हुआ। एकेडमी के डायरेक्टर वीर विजय चौहान ने कहा है कि एकेडमी निरंतर अपने छात्रों को व्यावहारिक अनुभव,रचनात्मकता और प्रोफेशनल एक्सपोज़र देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button