उत्तराखंडक्राइम

हरियाणा से लाई जा रही शराब की खेप पकड़ी, युवती समेत दो गिरफ्तार

शक से बचने के लिए युवती को साथ लाया, एक आरोपी मौके से फरार

ख़बर को सुनें

 सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार प्रमोद मैठानी  के नेतृत्व मै  पकड़ी गयी तस्करी से लाई जा रही शराब

हरिद्वार –

आबकारी विभाग की परिवर्तन टीम ने शहर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चमगादड़ टापू पार्किंग क्षेत्र से 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद पकड़ी है। इस दौरान टीम ने एक कार को कब्जे में लेकर उसमें सवार एक युवती समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य युवक टीम के आने से पहले ही दोनों को छोड़ फरार हो गया।

आबकारी विभाग को रात करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा से अवैध शराब की बड़ी खेप हरिद्वार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। जैसे ही संदिग्ध कार चमगादड़ टापू पार्किंग में पहुंची, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें बोतल, हाफ और क्वार्टर तीनों प्रकार शामिल हैं। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि अक्षय पुत्र जगबीर सिंह निवासी ग्राम शहरी, थाना खरखोदा, सोनीपत हरियाणा और युवती गृतिका पुत्री अमरजीत निवासी बी-ब्लॉक, पहलादपुर दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।  प्रमोद मैठाणी सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार के अनुसार वाहन में कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक छापेमारी से पहले ही मौके से फरार हो गया था। पूछताछ में सामने आया कि युवती को गाड़ी में इसलिए बैठाया गया था ताकि किसी को शक न हो सके। फरार युवक की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की आपूर्ति किसे की जानी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button