उत्तराखंड

हरियाणा पुलिस की गिरफ्त मै हुयी मौत के मामले मै उक्रांत ने दिया ज्ञापन

ख़बर को सुनें

चमोली –

उत्तराखंड क्रांति दल चमोली द्वारा मोलटा, ज्योतिर्मठ के बलवन्त सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के मामले में केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। स्व0 बलवन्त सिंह के परिजनों का कहना है कि कुछ लोग सुबह-सुबह उनके घर में खुद को हरियाणा पुलिस वाले बोलकर घुसे और तलासी के नाम पर अभद्र भासा का प्रयोग करते हुए घर के सामान को तितर बितर करने लगे। उनके द्वारा विरोध किया भी किया गया पर पुलिसवालों ने उनकी एक न सुनी। फिर दिन में उन्हें फ़ोन आता है कि बलवंत सिंह की तबीयत खराब हो गयी है जिस कारण उन्हें श्रीनगर हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया है। श्रीनगर हॉस्पिटल में परिजनों के पहुँचने से पूर्व बलवन्त सिंह की मृत्यु हो चुकी थी और हरियाणा पुलिस के जवान उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए थे। परिजनों द्वारा उन्हें कई बार फ़ोन भी किया गया पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया था  केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि कथित हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा बलवन्त सिंह जी को उसी हाल में छोड़कर भाग जाना अपने-आपमें संदिग्धता को दर्शाता है। इसपर गोपेश्वर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करनी चाहिए। परिजनों को न्याय दिलवाने की माँग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपा गया है जिसपर उनके द्वारा उचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित ने कहा कि गोपेश्वर मुख्यालय पर इस प्रकार की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हरियाणा पुलिस के जवानों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा उत्तराखंड क्रांति दल को उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा इस अवसर पर अशोक बिष्ट, धीरज राणा, महेंद्र नेगी, धीरेंद्र फर्श्वाण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button