मेले हमारी संस्कृति व पौराणिक धरोहर -लखपत बुटोला
पौराणिक मेले नंदप्रयाग का दूसरे दिन , गढ़वाली कवि सम्मेलन भी रहा चर्चा का विषय


चमोली –
पौराणिक बैशाखी मेले के दूसरे दिन महिला मगल दलों व स्कूलों के बच्चो ने मिलार्थियों का खूब मनोरंजन किया मेले मै पहुचे बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने पौराणिक मेले को आगे बढ़ाने के लिए 3 लाख की घनराशि विधायक निधि से देने की घोषणा की वही उन्होंने प्रदेश की सरकार को आड़े हाथो लिया ।
राजकीय इंटर कालेज खेल मैदान मै आयोजित दो दिवसीय पौराणिक बैशाखी मेले मै आज सुबह से खूब भीड़ लगी रही महिला मंगल दलों ने अपनी प्रस्तुति देते हुए मेले मै चार चांद लगा दिया वही स्कूली बच्चो की प्रस्तुति भी मिलार्थियों को खूब भाई ,मेले मै बद्रीनाथ के बिधायक लखपत बुटोला ने कहा कि मेलो से ही पहाड़ कि संस्कृति को बचाया जा सकता है उन्होंने नंदप्रयाग मै आयोजित पौराणिक मेले को पुनर जीवित करने कार्य किया उन्होंने नगरपंचायत के अध्यक्ष प्रथ्वी रोतेला की भी खुब् तारीफ किया उन्होंने इस मिलेंके सफल संचालन हेतु 3 लाख की घोषणा की इस अवसर पर पूर्व विधयाक डॉ जीत राम, पूर्व कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी , महिला जिला कॉग्रेस की अध्य्क्षा उषा रावत , पूर्व नंदनगर के अध्यक्ष सुखबीर रोतेला, शेखर पल्ल्व, मेला कमेठी के उपाध्य्स शैलेन्द्र बिष्ट, सहित कई लोग उपस्थित थे मेले का संचालन मेला कमेठी के कोषाध्यक्ष डॉ सौरभ बैषण ने किया ।



