निर्माण कार्य मै गुणवत्ता आवश्यक – बीना रोतेला

नंदा नगर –
नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड 03 धौला चक उस्तोली सैतोली हुई नगर पंचायत द्वारा चलाये जा रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष बीना रोतेला ने किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष बीना रोतेला ने जिन स्थानों पर विद्युत पोल (लाइट के खंभे) नहीं लगे हैं, वहां शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। क्षेत्र में पेयजल समस्या का भी निरीक्षण किया गया तथा उसे जल्द समाधान कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए गए। अध्यक्ष जी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।



