उत्तराखंड

जनपद मै सिलेंडर का कोटा बढ़ाने कि मांग करेंगे प्रदेश सरकार से -भंडारी

ख़बर को सुनें

चमोली – जनपद मै गैस की किल्लत को देखते हुए प्रदेश के पूर्व कबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाक़ात कर जनपद मै गैस की किल्लत को कम करने की मांग करते हुए डिमांड के अनुसार उपलब्ध हो रहे गैस की जानकारी भी ली।

श्री भंडारी ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचकर पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे से जिले मै घरेलू गैस व कोर्सियल गैस की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले कुल 14 गैस एजेंसी कार्य कर रही है जिले को मिलने वाले घरेलू गैस पूर्व महा की अपेक्षा 10 हजार सिलेंडर से अधिक का बैक लोक हुआ है ओर कोर्सियल मै 1100 के लगभग  बैक लोक रहा है उन्होंने बताया की गैस कम्पनियों से कम सिलेंडर प्राप्त होने के कारण यह समस्या उत्पन हो रही है जिले मै जितनी आवश्यकता के अनुसार मिलना चाहिए वह उपलब्ध नही हो पा रहा है श्री भंडारी ने कहा कि वह जल्द राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के सचिव से वार्ता कर जिले के कोटे को बढ़ाने की बात कही जाएगी उन्होंने कहा 23 अप्रेल से श्री बद्रीनाथा धाम व हेमकुंड साहेब के कपाट खुलने वाले है जिससे बहुत बड़ी संख्या मै यात्री आएंगे जिससे लोगो को कोई दिक्क़त का समाना न करना पड़े जिले को चार् धाम यात्रा मार्गो  पर सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने का प्रयास करेंगे । इस मोके पर भाजपा के वीरेंद्र असवाल, प्रधान संघठन के संरक्षक रविंद्र नेगी , प्रधान संगठन के जिला प्रभारी व प्रदेश मीडिया सलाकर महाबीर रावत मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button