उत्तराखंडक्राइम

कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनपद चमोली में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने वाद संख्या 24/2022, मुकदमा अपराध संख्या 09/22, धारा 8/20 NDPS Act से संबंधित वारंटी अभियुक्त *कमलेश चौहान पुत्र किशन सिंह निवासी लामबगड़, थाना गोविंदघाट* को पुलिस टीम द्वारा लामबगड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

उक्त अभियुक्त न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहा था तथा उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश एवं संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को उसके निवास क्षेत्र लामबगड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय, जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश, चमोली के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीमःउ0नि0 रुकम सिंह,अ0उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह सहित शामिल है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button