उत्तराखंड
भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: ईको वाहन खाई में गिरा, तीन की मृत्यु
रुद्रप्रयाग,-
गत रात्रि लगभग 11:54 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को कॉलर जगमोहन द्वारा सूचना दी गई कि भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक ईको वाहन (संख्या UK 13 TA 1991) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है । बताया जा रहा है कि वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था।जिसमे वाहन में सवार नवीन सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी औरिंग, अमित सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र आनंद सिंह निवासी सुरसाल, अंशुल उम्र 28 वर्ष पुत्र धनपाल निवासी सुरसाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। सूचना मिलते ही SDRF टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया, जो देर रात तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि उक्त दुर्घटना में वाहन में सवार तीनों व्यक्तिओं की मौत हो गई।



