उत्तराखंड

भू बैकुंठ धाम के कपाटो उद्धघटन के अवसर पर जिला पंचायत ने किया भंडारे का आयोजन

बिरही मै आयोजित भंडारे मै सभी यात्रियों को बुराश व संतरे का जूस पिला कर यात्रा को सुखद कामना

ख़बर को सुनें

आप सभी का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत है — आपकी आस्था, हमारी सेवा— दौलत सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष, चमोली

चमोली –  गुरुवार  बैकुंठ धाम नारायण पुरी, श्री बद्रीनाथ धाम के पावन कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखण्ड के चारों धामों के कपाट खुलने का यह शुभ क्षण सम्पूर्ण श्रद्धालु समाज के लिए अपार आस्था और उल्लास लेकर आया है। यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का जीवंत प्रतीक है।

जनपद चमोली की पुण्यभूमि पर पहुँच रहे श्रद्धालु यात्रियों का जिला पंचायत चमोली द्वारा पुष्प वर्षा एवं भंडारे के साथ हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। देवभूमि की इस पावन धरती पर आने वाले प्रत्येक यात्री के प्रति हमारा यह छोटा सा प्रयास, उनकी यात्रा को और भी सुखद एवं स्मरणीय बनाने की भावना से किया गया है।

भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो, उनके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का वास हो। यह दिव्य यात्रा सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आध्यात्मिक संतुलन लेकर आए इस अवसर अपर मुख्य आधिकारी तेज सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिलपंचायत सदस्य कुमारी संतोषी, रेखा बिष्ट , हरिश सोनियाल, कृषि अधिकारी , जिला पंचायत वित्त अधिकारी ई अनिल रावत,  यशवंत बिष्ट पंकज नेगी , मनीष नेगी , भाष्कर पुरोहित सहित सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button