उत्तराखंड

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना में निखरी खेल प्रतिभाएं, तीसरे दिन 93 खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

ख़बर को सुनें

चमोली –

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया के तीसरे दिन 10–11 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 93 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें 47 बालक एवं 46 बालिकाएं शामिल रहीं।

योजना के तहत जनपद चमोली से 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार जनपद के कुल 150 बालक एवं 150 बालिका खिलाड़ियों को ₹1,500 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं बेहतर प्रशिक्षण के अवसर मिल सकें।प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत 30 जुलाई 2026 को 11–12 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की जनपद स्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की।

चयन प्रक्रिया का संचालन खेल विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल क्षमता का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में निर्णायक के रूप में लता झिक्वाण, संगीता नेगी, सुनीता कठैत, सीमा पुंडीर, बबीता रावत, सीमा कुंवर, कविता, सुनीता बिष्ट, बसंती फरस्वाण, रेखा रावत, के.सी. पंत, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बैशाख सिंह, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी सिंह रावत, जयदीप झिक्वाण, रघुनाथ बुटोला, कुन्दन कोहली, संगीता कोहली, रविन्द्र रावत, राकेश बिष्ट, पुष्कर सिंह झिक्वाण, सुरेश राज, अनूप तिवारी, राजीव लोचन, अवतार सिंह, विक्रम कठैत, दिनेश बिष्ट एवं शैलेन्द्र पंवार सहित अन्य निर्णायक उपस्थित रहे।

जनपद स्तरीय चयन समिति के संयोजक एवं प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह के नेतृत्व में चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस दौरान खेल विभाग की नोडल अधिकारी रश्मि बिष्ट, सहायक नोडल अधिकारी सुरेश बिष्ट, एन.एस. नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, अनूप सिंह, देवेन्द्र सिंह कठैत, ताजबर सिंह, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार, संतोष लाल, कीर्ति लाल, विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के शारीरिक प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button