उत्तराखंड

गुमशुदा महिला को थाना थराली पुलिस ने किया सकुशल बरामद

ख़बर को सुनें

चमोली –

दिनांक 24 जुलाई को थाना थराली जनपद चमोली में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के दिनांक 21 जुलाई से बिना बताए घर से कहीं चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

गुमशुदगी दर्ज होने के उपरांत थाना थराली पुलिस द्वारा महिला की तलाश हेतु तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा महिला के संभावित ठिकानों पर तलाश करने के साथ-साथ उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर एवं लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया गया। लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 28.जुलाई को महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के उपरांत पूछताछ के दौरान संबंधित महिला द्वारा अपने पति एवं परिजनों के साथ न रहकर अपनी स्वेच्छा से अलग रहने की इच्छा व्यक्त की गई। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत महिला को उसकी स्वयं की इच्छा के अनुसार जाने दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button