उत्तराखंड

ज्योर्तिमठ के जीरो बैंड पर टला बड़ा हादसा: चालक की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 21 तीर्थयात्रियों की जान बची

ख़बर को सुनें

 

चमोली –

सोवार की रात्रि को ज्योर्तिमठ के जीरो बैंड सकलानी ढाबे के पास एक मिनी बस, जिसमें 21 तीर्थयात्री श्री बद्रीनाथ धाम से लौट रहे थे, अचानक यांत्रिक खराबी के चलते खतरनाक स्थिति में फंस गई। तीखी चढ़ाई पर बस के पीछे की ओर लुढ़कने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ ने बस को चट्टान की ओर मोड़कर एक बड़े हादसे को टाल दिया।

सूचना मिलते ही ज्योतिर्मठ पुलिस टीम बिना देरी के मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए चार यात्रियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 112 वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।

पुलिस ने न केवल सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, बल्कि उनके ठहरने और भोजन की भी समुचित व्यवस्था करवाई। वहीं क्षतिग्रस्त बस को मशीन की मदद से हटवाकर सड़क को फिर से सुचारु किया गया, जिससे अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस घटना में पुलिस की मुस्तैदी और संवेदनशीलता ने एक बार फिर साबित कर दिया—उत्तराखंड पुलिस हर मुश्किल घड़ी में आपके साथ खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button