उत्तराखंड

जिला पंचायत की बैठक मै लिये गये कई अहम निर्णय

ख़बर को सुनें

*चमोली-

जिला पंचायत के अध्यक्ष  दौलत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष कक्ष में सम्पन्न हुई, जिसमें जिला पंचायत के सम्मानित सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री तेज सिंह द्वारा किया गया। बैठक के प्रारम्भ में  अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके उपरांत पूर्व बैठक दिनांक 06 फरवरी 2026 की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिला पंचायत सभागार मै ग्राम पंचायत माणा के मध्य पार्किंग व्यवस्था को लेकर समझौता किए जाने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। सदन द्वारा इस विषय पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं के अंतर्गत ईडीसी के घोड़े-खच्चरों की दरों में वृद्धि किए जाने के विषय पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने यात्रा सीजन में स्थानीय लोगों की आजीविका एवं व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला पंचायत विकास योजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विकास कार्यों एवं अन्य प्रस्तावों पर विचार करते हुए सदन द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए। बैठक में  जिला पंचायत.उपाध्यक्ष  लक्ष्मण सिंह,जिलापंचायत  सदस्य  सुरेश कुमार विष्ट, श्रीमती साक्षी नेगी, श्रीमती कामेश्वरी देवी, श्रीमती कला देवी, श्री विपिन फरस्वाण,  प्रदीप बुटोला,  विकम सिंह, श्री जय प्रकाश, श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती रमा देवी, श्रीमती सरोजनी देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा वित्तीय परामर्शदाता सुधांशु श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी केसी जोशी, प्रधान सहायक यशवंत सिंह विष्ट एवं जिला पंचायत के अन्य कार्मिक भी बैठक में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button