उत्तराखंड

चन्द्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में वज्रपात, दो यात्री घायल; SDRF-DDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

ख़बर को सुनें

रुद्रप्रयाग, –

चन्द्रशिला-तुंगनाथ (ऊखीमठ) क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न आकाशीय बिजली गिरने की घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं राहत एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न 02:22 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा आरटी सेट के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचना दी गई कि चन्द्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में वज्रपात की घटना हुई है, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) द्वारा SDRF, DDRF तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तत्काल अलर्ट करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल पर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को घटनास्थल से नीचे लाकर उपचार हेतु सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।   घायलों की पहचान वेदांत पुत्र चंद्रप्रकाश (19 वर्ष), निवासी आवास विकास, बिजनौर तथा शैल पत्नी कुलदीप कुमार (35 वर्ष), निवासी सरिता बिहार, दिल्ली के रूप में हुई है।  प्रशासन द्वारा दोनों घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मौसम खराब होने की स्थिति को देखते हुए यात्रियों एवं पर्यटकों से पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button