केंद्र सरकार के खिलाप कॉग्रेस का प्रदर्शन

चमोली –
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कुछ राज्यों मे विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल- डीज़ल के दामों मे भारी वृद्धि कर आम जनता पर महंगाई का बोझ लादने का काम किया है। इससे आम जनता त्रस्त है, सरकार जनता की जेब पर डाका डाल रही है।पैट्रोल -डीजल के दाम बढने से माल ढुलाई मेहगाई बढ़ ने आम जरूरत की हर चीज आम आदमी की पंहुच से बाहर होती जा रही है। जब से भाजपा आई है कमरतोड़ मंहगाई है ।
प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भाजपा सरकार के पैट्रोल -डीजल के दामों में भारी वृद्धि के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ रविवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैन्ड तिराहे पर नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन/नारेवाजी के साथ भाजपा का पुतला दहन किया गया तथा पैट्रोल -डीजल के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई इस दौरान कॉग्रेस के बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, निवृत्तमान ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, निवृत्तमान नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट,जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक गिरीश आर्य, जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल/विक्रम नेगी, जिला महामंत्री विजया कंडारी,बरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व तहसीलदार जी डी हिंदवाल/सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शूरसिंह बिष्ट/भरत कुंवर/नरेंद्र बर्त्वाल,सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक संगठन जिला संरक्षक राजेन्द्र सिंह रावत, जिला सचिव मनमोहन ओली/भक्ति लाल, अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष मदनलाल सेमवासी, अनुसूचित जाति ब्लाक अध्यक्ष प्रताप लाल, यमुना कुंवर, ललिता देवी,मुन्नी कंडेरी,राधा बर्त्वाल, सुनीता देवी, मुन्नी देवी व लक्ष्मी देवी आदि कार्यकर्ता सामिल रहे।



