उत्तराखंड

बिरही के पास आग बुझाते हुए फायर वाचक की मौत, ग्रामीणों मै आक्रोश

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिले में जंगलों की आग अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिरही क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बुझाने के दौरान जोशीमठ विकासखंड के पाखी गांव निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

बिरही के समीप जंगलों में आग लगने के बाद वन विभाग की टीम साय को 5:00 से आग बुझाने में जुटी थी। इसी दौरान पाखी गांव निवासी 44 वर्षीय राजेंद्र सिंह नेगी आग की चपेट में आने व गिर गया। विभागीय कर्मचारियों द्वारा उक्त व्यक्ति के फोन पर कॉल की गई लेकिन फोन नहीं उठा फिर काफी देर बाद ढूंढ कोच करने के बाद उक्त व्यक्ति का फोन मिला और फिर कर्मचारियों द्वारा रात्रि को 10:00 बजे राजेंद्र सिंह के भाई वीरेंद्र सिंह नेगी को उक्त घटना के संबंध में जानकारी व राजेंद्र के कही न मिलने की सूचना दी गई।फायर वाचक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने वन विभाग और प्रशासन से उचित मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button