उत्तराखंड

खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रको ने यात्रा मार्गो पर औषधि प्रतिष्ठान

ख़बर को सुनें

चमोली –

अपर आयुक्त के निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड ताजबर सिंह जग्गी के निर्देश पर उप औषधि नियंत्रक खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड हेमंत नेगी द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गठित औषधि निरीक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा बद्रीनाथ, गोविन्द घाट एवं जोशीमठ स्थित विभिन्न औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। चारधाम यात्रा 2026 को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड एवं जिला प्रशासन चमोली द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इसी क्रम में अपर आयुक्त / औषधि नियंत्रक ताजवार सिंह जग्गी एवं जिलाधिकारी  गौरव कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आज एक संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा सभी मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, एक्सपायरी दवाओं के रख-रखाव, फार्मासिस्ट की उपस्थिति एवं कोल्ड चेन वाली दवाओं के भंडारण का गहन परीक्षण किया गया।

नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक दवाओं की बिक्री पर विशेष जांच क़ी गयी ताकि इन दवाओं का नशे के लिए दुरूपयोग होने से रोका जा सके। सभी दुकानदारों के एन. डी. पी. एस. एक्ट, 1985 तथा औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत रखे गए रजिस्टर, बिल बुक एवं स्टॉक की जांच की गई। बिना डॉक्टर के वैध प्रिस्क्रिप्शन के शेडूल्ड एवं नारकोटिक दवाओं की बिक्री नहीं करने के कड़े निर्देश दिए गए। नियमों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

सभी दवा व्यवसायियों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली, 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत ही दवा व्यवसाय संचालित करने हेतु सख्त दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।यात्रियों को 24×7 आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।तथा आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण रखने के लिए भी निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय चमोली गौरव कुमार के सख्त निर्देश हैं की यात्रा मार्ग पर आवश्यक दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए साथ ही दवाओं का दुरूपयोग नशे के लिए ना हो इस पर कड़ी निगरानी रखी जाये ताकि यात्रा सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित होती रहे।औषधि निरीक्षक चमोली  हार्दिक भट्ट ने कहा कि यात्रा मार्ग पर नशे के दुरुपयोग को रोकना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। औषधि निरीक्षकों को नारकोटिक दवाओं की हर खरीद-बिक्री पर कड़ी नजर रखने के निर्देश विभाग एवं जिलाधिकारी महोदय की ओर से दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक, रुद्रप्रयाग  अमित आजाद एवं औषधि निरीक्षक, चमोली  हार्दिक भट्ट शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button