सभी कार्यकर्ता विधान सभा के चुनाव की तैयारी मे लगे – बुटोला
दशोली विकास खंड कॉग्रेस 2027 विधान सभा की बैठक

चमोली –
ब्लाक कांग्रेस कमेटी दशोली के तत्वावधान में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में नगरपालिका के “प्रगति वेडिंग प्वाइंट”में ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला के साथ जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी की गरिमामई उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन की मजबूती एवं ब्लॉक संगठन कार्यकारणी पर चर्चा की गई।आगामी 2027 विधानसभा चुनावी रणनीति पर भी चर्चा के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण- SIR पर चर्चा की गई। सम्मेलन को विधायक बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला द्वारा कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकते हुए सांगठनिक मजबूती पर ज़ोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर कार्य करने को कहा गया। उन्होंने केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीडन,पेपर लीक आदि जनहित के मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। सरकार हर मुद्दे पर फेल हो गई है।उनके द्वारा कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बूथ स्तर पर घर-घर ले जाने को कहा गया।
सम्मेलन को जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी जी तथा बरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी मंच साझा किया तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों व निष्क्रियता पर सवाल उठाए गए तथा सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के हक की लंबाई को और तेज करने का आवाह्न किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान घुड़साल अनिता कंडारी, वीरेंद्र रावत मासौ, प्रधान देवर कनेरी,कम्यार के अनूप नेगी आदि बहुत सारे लोग पार्टी में सामिल हुए जिनका विधायक जी व पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। सम्मेलन के बाद जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड पर बदरी-केदार मंदिर समिति में भ्रष्टाचार, मंहगाई व पेपर लीक के मुद्दे पर विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला व जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करका पुतला दहन किया गया कार्यक्रम में निवृत्तमान ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, संरक्षक पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राणा, बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार,बरिष्ठ कांग्रेसी/विधानसभा थराली प्रभारी गुलाब सिंह बिष्ट,जिलाध्यक्ष यूथ सूर्य प्रकाश पुरोहित, जिलाध्यक्ष एन एस यू आइ/जिला पंचायत सदस्य विपिन फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष एससी महिला पूर्व प्रमुख महेशी देवी, जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक संगठन गिरीश आर्य, बीएलए -1मदन लोहानी,ब्लाक अध्यक्ष महिला पूनम रावत,ब्लाक अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रताप लाल, ब्लाक अध्यक्ष पूर्व सैनिक शिवसिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतराज संगठन हर्षवर्धन नेगी, ब्लाक अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक नरेंद्र सजवांण,यूथ ब्लाक अध्यक्ष हिमांशु पंवार, प्रधान संगठन ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र गडिया,मंडलम अध्यक्ष नरेंद्र पंवार, कैप्टन गोवर्धन टम्टा, रुद्र सिंह भंडारी, मोहनसिंह नेगी सेक्टर अध्यक्ष रवींद्र बर्त्वाल,भगत कनियाल, महावीर रौतेला,उदयसिंह रावत,रधुनाथ फर्स्वाण, प्रकाश डंडरियाल,प्रदीप नेगी के साथ आशा देवी,इंदू, सुलोचना देवी, बसन्ती देवी, दुर्गा देवी , महिपाल सिंह रावत,दीवान सिंह बिष्ट तमाम बूथ अध्यक्ष व बीएलए, कार्यकर्तागण सामिल रहे।

