उत्तराखंडशिक्षा

मुख्यमंत्री घोषणा के 5 वर्षो बाद भी नही मिला विद्यालय को विज्ञान संकाय तो ग्रामीण आंदोलन पर

नंदा नगर के राम लीला मैदान मै क्रमिक अनशन शुरु

ख़बर को सुनें

  1. नंन्दा नगर  –

राजकीय इंटर कॉलेज चौन घाट में विज्ञान संकाय की स्वीकृति व विज्ञान संकाय को लेकर  मुख्यमंत्री की घोषणा के पांच वर्षो के बाद भी नही खुला पाया है जिसे लेकर ग्रामीणों को आंदोलन करने को मजबुर होना पड़ा अब ग्रामीणों ने आर -पार की लड़ाई लड़ने का मुड़ बनाया है ।

नंदा नगर विकास खंड के सबसे दुरस्थ ग्रामीण आँचलो मै भी शिक्षा को लेकर 21 वीं सदी मै अभाव के चलते बच्चो को पलायन करना पड़ रहा है विज्ञान विषय कि पढ़ाई नही मिलने के कारण बच्चो को दूसरे विद्यालय मै पढ़ाई को लेकर पलायन करना पड़ रहा है बच्चो के भविष्य कि चिंता को लेकर अभिभावक ,ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य, महिला मंगल दल सहित सभी लोग आंदोलन करने को मजबूर है उलेखनीय है प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा 5 जनवरी 2021 मै घोषणा संख्या 1749 मै रा ई का चौन घाट  मै विज्ञान संकाय के लिये पद सृजन करने को कहा गया है लेकिन उसके बाद भी आज – तक विज्ञान संकय नही खुलने से नाराज है तो ग्रामीणों ने आंदोलन का राह पकड़ी है जिसको लेकर अब ग्रामीण नंदा नगर के रामलीला ग्राउंड मै आंदोलन पर डट गये कि ग्रामीणों का कहना है कि 2021 में घोषणा हो चुकी है जो की 5 वर्ष भेजने के बावजूद भी अभी पूरी नहीं हुई यहां से बच्चे टी सी निकालने के लिए मजबूर हो गए जिससे पलायन बढ़ रहा है बच्चों का भविष्य अंधकार में है कई बच्चे मजबूरन होकर फिर आर्ट पढ़ने को मजबूर है समस्त अभिभावकों का कार्य कहना है कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम भूख हड़ताल में बैठेंगे तथा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा ग्राम प्रधान घूनी ममता देवी ग्राम प्रधान रामनी कुंवर लाल  क्षेत्र पंचायत रामनी ग्राम प्रधान पड़ेरगांव माहेश्वरी देवी क्षेत्र पंचायत पड़ेरगांव अभिभावक संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह व समस्त सदस्य गण तथा तीनों ग्राम सभा के क्षेत्रीय जनता मांग क्रमिक आंदोलन शुरु कर दिया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button