बेमरु पंचायत भवन में एनडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित

चमोली –
ग्राम बेमरु के पंचायत भवन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम द्वारा समस्त ग्रामवासियों, वन पंचायत, सदस्यों, विद्यालयों के छात्-छात्राओं, अध्यापकों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामवासियों, वन पंचायत सदस्यों सहित समस्त विधालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिलाधिकारी चमोली के आदेशानुसार प्रशिक्षण 15वीं बटालियन गदरपुर, ऊधमसिंह नगर के सेनानी संतोष कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया गया। एनडीआरएफ टीम तपोवन द्वारा टीम कमांडर सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह नेगी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल जगमोहन एवं हेड कांस्टेबल कुन्दन ने बाढ़, भूस्खलन, भूकंप तथा सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं के समय “गोल्डन ऑवर” में किए जाने वाले आवश्यक जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी। टीम ने डेमो के माध्यम से सीपीआर (CPR), प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने की तकनीक, बीएलएस (BLS) प्रक्रिया, कामचलाऊ स्ट्रेचर तैयार करने तथा दुर्गम क्षेत्रों से घायल एवं बीमार व्यक्तियों के सुरक्षित रेस्क्यू की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया, प्रशिक्षण में एनडीआरएफ के अन्य सदस्य दीपक प्रसाद, दीपक सिंह तथा एसडीआरएफ के कार्मिक हरीश गोस्वामी ने वनाग्नि सहित अन्य जानकारी भी दी, प्रशिक्षण में उपस्थित रविन्द्र नेगी प्रधान ग्राम पंचायत बेमरु ने कहा कि जिला प्रशासन व एनडीआरएफ तपोवन ज्योर्तिमठ की टीम द्वारा ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन व जीवन रक्षा उपायों की महत्वपूर्ण प्राथमिक जानकारी देने व प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए टीम का आभार व्यक्त किया, प्रशिक्षण में श्रीमती रचना नेगी सरपंच बेमरु-भर्की, श्रीमती बीना देवी अध्यक्ष महिला मंगल दल वेमरु, मातवर सिंह राणा प्रधानाचार्य जनता हाईस्कूल बेमरु, रघुलाल भारती प्रधानाचार्य रा.जू.हा.बेमरु, श्रीमती बिमला हटवाल आँगनबाडी कार्यकत्री, पूर्व सैनिक रणजीतसिंह नेगी, रमेशचंद्र हटवाल, दिनेश चन्द्र हटवाल, श्रीमती दीपा नेगी, पानसिंह नेगी, अजय नेगी, आशीष नेगी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।


