उत्तराखंड

भीरी पेलिंग मार्ग पर सिलेरियो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 5 घायलों को तत्काल सयुंक्त चिकत्सालय अगस्तमुनी भेजा गया

ख़बर को सुनें

रुद्रप्रयाग –

भीरी-परकंडी मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना संबंधी प्राप्त सूचना के क्रम में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC) द्वारा तत्काल DDRF, SDRF, स्थानीय पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस सेवा को घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया।
रेस्क्यू कार्य के उपरांत प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार संख्या UK13B-4293 में चालक सहित कुल 08 व्यक्ति सवार थे, दुर्घटना में 05 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भेजा गया है। वहीं, दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई है।
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मृतकों के पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा नियमानुसार की जा रही है। घायलों का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। घटना मे घायल व्यक्तियों का विवरण –
1. दक्षित पुत्र श्री पंकज सिंह,उम्र- 5 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
2. सोनाली पुत्री श्री पंकज सिंह, उम्र- 3 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
3. वैभव पुत्र श्री अंजन सिंह उम्र- 10 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
4. विहान पुत्र श्री अंजन सिंह उम्र- 08 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
5. रेशमा देवी पत्नी श्री अंजन सिंह उम्र- 30 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
घटना में मृतकों का विवरण –
1. श्री महेन्द्र सिंह पुत्र श्री रूप सिंह, उम्र – 66 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
2. श्री अंजन सिह पुत्र श्री महेन्द्र सिंह, उम्र – 37 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।
3. श्रीमती संगीता देवी पत्नी श्री पंकज सिंह,उम्र- 29 वर्ष, निवासी – उथिण्ड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button