उत्तराखंड

श्री बद्रीनाथ व केदार नाथ मै बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को आसन होगा दोनो धामों के दर्शन

बद्रीकेदार मंदिर समिति ने जारी किया एसओपी

ख़बर को सुनें

रुद्रप्रयाग/ चमोली –

श्री बद्रीनाथ –  केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बाबा केदार के दर्शन के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक दर्शन व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे उन्हें सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक दर्शन का लाभ मिल सकेगादरअसल, इन दिनों  श्री बद्री नाथ व केदारनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिसके चलते दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। इस भीड़ में बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों और श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए बीकेटीसी ने यह अहम निर्णय लिया है।बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देशों पर मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में आने वाले दिव्यांग और वरिष्ठ श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इसी उद्देश्य से दोनों धामों में विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ (पीसीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक स्लॉट में 50 श्रद्धालुओं को 15-15 मिनट के अंतराल में दर्शन कराए जाएंगे। कुल मिलाकर प्रतिदिन एक घंटे की विशेष अवधि केवल बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button