Blog

बंगाल एवं असम विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना 

ख़बर को सुनें

बदरीनाथ/ केदारनाथ –

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल तथा असम विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत के उपलक्ष्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गयी।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्राप्त ऐतिहासिक बहुमत के संदर्भ में यह विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गयी है। उन्होंने कहा कि यह विजय देश की जनता के विश्वास और नेतृत्व तथा विकास की नीतियों पर मुहर है, जिसके लिए धामों में आभार प्रकट किया गया।धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की गयी है* ।

बदरीनाथ धाम में प्रातःकालीन महाभिषेक, वेदपाठ और हवन-यज्ञ में प्रार्थना की गयी।जिसमें मंदिर समिति के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने सहभागिता की। वहीं केदारनाथ धाम में भी विशेष रुद्राभिषेक और पूजन के माध्यम से देश की उन्नति, शांति और समृद्धि की कामना की गयी। दोनों धामों में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा में भाग लिया और देश की प्रगति के लिए मंगलकामनाएं कीं।श्री बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, संदीप कपरवाण, योगंबर नेगी तथा श्री केदारनाथ धाम में पुजारी टी गंगाधर, धर्माचार्य औंकार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button