उत्तराखंड

हर सोमवार होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनपदवासियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक जिला कार्यालय सभागार, गोपेश्वर में आयोजित होगा। जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी कार्यक्रम में जिला सभागार में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि तहसील एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे।जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी स्वयं आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे तथा उनके निस्तारण की समीक्षा करेंगे। साथ ही सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज शिकायतों एवं माननीय मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभागों से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करें तथा जनहित से जुड़े मामलों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहें, ताकि अधिकतम मामलों का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं समस्या समाधान का एक सशक्त मंच साबित होगा। इससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस पहल का लाभ उठा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button