उत्तराखंड

नीट परीक्षाओ के कथित लिक को लेकर शिक्षा मंत्री इस्तीफा को लेकर युकेडी का प्रदर्शन

ख़बर को सुनें

चमोली –

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के विरोध में आज गोपेश्वर बस स्टैंड में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार एवं परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

इस दौरान उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ बिष्ट, युवा प्रकोष्ठ एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री के. के. डिमरी सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। लाखों छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था एवं लापरवाही के कारण मेहनती छात्रों का भविष्य संकट में पड़ जाता है।

केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण ने अपने बयान में कहा कि “देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यदि जल्द कठोर कदम नहीं उठाए गए तो युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।”

सामाजिक कार्यकर्ता श्री के. के. डिमरी ने कहा कि “आज मेहनती और ईमानदार छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सरकार को परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाकर छात्रों का विश्वास वापस कायम करना चाहिए तथा दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दी जानी चाहिए।”प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button