उत्तराखंड

प्रचलित ​केदारनाथ यात्रा अवधि में नशे के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरन्तर जारी।

ख़बर को सुनें

रुद्रप्रयाग,​-

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और मादक पदार्थों के उपयोग को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

​श्री केदारनाथ यात्रा आरम्भ होने की तिथि 22 अप्रैल से अभी तक जनपद में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 18 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। चेकिंग के दौरान इन अभियुक्तों के कब्जे से कुल 917.5 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त, शराब तस्करी में प्रयुक्त हो रहे 05 वाहनों को भी पुलिस द्वारा सीज किया गया है। बरामद शराब का कुल अनुमानित मूल्य 5,50,200 रुपये है।

​इसी प्रकार, अवैध ड्रग्स व चरस तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा यात्रा आरम्भ होने से अब तक एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन मामलों में संलिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने इनके पास से कुल 1.306 किलोग्राम अवैध चरस बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,30,600 रुपये है।​ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यात्रा की पवित्रता और सुरक्षा के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करों के विरुद्ध यह सख्त वैधानिक कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button