उत्तराखंड

सड़क की माँग को लेकर आंदोलन की तयारी

तल्ला मोखा सड़क सुविधा अभी भी बंचित

ख़बर को सुनें

चमोली –

उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष और देश की आज़ादी के 78 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी यदि कोई गांव सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष कर रहा हो, तो यह केवल एक गांव की समस्या नहीं बल्कि विकास के उन दावों पर भी प्रश्नचिन्ह है जो अक्सर सरकारी मंचों से सुनाई देते हैं।

नंदानगर विकासखंड से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सभा तल्ला मोख आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। विडंबना यह है कि जिस दौर में “विकसित भारत” और “विकसित उत्तराखंड” की बातें हो रही हैं, उसी दौर में यहां के ग्रामीण आज भी कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल चलने को मजबूर हैं। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना हो, बच्चों को शिक्षा के लिए भेजना हो, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचानी हो या गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करानी हो—हर परिस्थिति में सड़क का अभाव सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ा है।

पिछले वर्ष ग्राम सभा के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया। ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा प्रशासन और सरकार तक पहुंचाई। उस समय आश्वासनों की लंबी सूची तो मिली, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। परिणामस्वरूप आज भी गांव वहीं खड़ा है जहां वर्षों पहले था—विकास की बाट जोहता हुआ तल्ला मोख के लोगों का संघर्ष किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि अपने संवैधानिक और मानवीय अधिकारों के लिए है। सड़क कोई विशेष सुविधा नहीं, बल्कि विकास की पहली सीढ़ी है। सड़क होगी तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे। सड़क होगी तो गांव पलायन से बचेगा। सड़क होगी तो ग्रामीणों का जीवन सम्मान और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ सकेगा अब ग्राम सभा तल्ला मोख की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक और बृहद जन आंदोलन चलाया जाएगा। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक ग्राम सभा को मोटर मार्ग से नहीं जोड़ा जाता। आज तल्ला मोख की आवाज सिर्फ एक गांव की आवाज नहीं है, बल्कि उन सभी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज है जो आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।हमारी एक ही मांग है — ग्राम सभा तल्ला मोख को शीघ्र मोटर मार्ग से जोड़ा जाए। हम रुकेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं, अपने अधिकार लेकर रहेंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button