उत्तराखंड

आयुष चिकित्सकों का आंदोलन अब होगा ओर तेज

ख़बर को सुनें

धानसली  (टिहर )-

लंबित सेवा मामलों पर फूटा आयुष चिकित्सकों का आक्रोश, 8 जून से प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन; योग दिवस की तैयारियों पर भी पड़ सकता है असर।राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तराखंड ने चिकित्साधिकारी संवर्ग की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के निराकरण न होने पर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा कर दी है। संघ का कहना है कि शासन एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष अनेक बार समस्याएं रखे जाने, पत्राचार, बैठकों एवं वार्ताओं के बावजूद आज तक कोई ठोस एवं संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे चिकित्सकों में व्यापक असंतोष व्याप्त है।प्रांतीय संघ के आदेशों के अनुपालन में टिहरी चिकित्सा अधिकारी संघ के सचिव डॉक्टर राममनी दुबे ने अपनी मांगों को तत्परता से रखते हुए टिहरी जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों के साथ चरणबद्घ तरीके से 7 सूत्री मांगों के साथ आधार बेस बायोमेट्रिक के विरोध मे अपने सभी चिकित्सा अधिकारियों 8 तारीख से चरणबद्घ पर तरीके से आंदोलन की जो रूपरेखा बनी है उसके लिए टिहरी जिला संघ पूर्ण रूप से तैयार है।उसको करने के लिए प्रांतीय संघ के साथ मिलकर आगे बढ़ेगा। प्रांतीय संघ के आदेशों का जिला संघ टिहरी पूर्ण रूप से पालन करेग संघ द्वारा जारी पत्र के अनुसार आयुष विभाग में कार्यरत चिकित्साधिकारी वर्षों से विभागीय उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। संघ का आरोप है कि विभागीय निदेशक की नियुक्ति, ACP/MACP के लंबित प्रकरण, DACP लाभ, विभागीय ढांचे का पुनर्गठन, पदोन्नति के अवसरों का विस्तार, अध्ययन अवकाश संबंधी विसंगतियां, स्थायीकरण तथा आधार आधारित बायोमेट्रिक एवं मोबाइल ऐप आधारित उपस्थिति व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं लगातार लंबित पड़ी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button