उत्तराखंड

आयुष चिकित्सक आज से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहे

सरकार न मानी तो 15 से निदेशालय में धरना देंगे

ख़बर को सुनें

टिहरी गढ़वाल

आयुष चिकित्सकों का उग्र आंदोलन शनिवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार के साथ जारी रहा। सभी आयुष चिकित्सक अपने-अपने चिकित्सालयों में उपस्थित रहकर कार्य बहिष्कार पर रहे, जिससे उपचार के लिए आए रोगियों को निराश होकर लौटना पड़ा।

चिकित्सकों द्वारा रोगियों को बताया गया कि आज से चिकित्सालयों में रोगियों की जांच नहीं की जाएगी, जब तक कि उनकी मांगों पर सरकार या निदेशालय स्तर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता। ज्ञात हो कि प्रदेशभर के आयुष चिकित्सक अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 08 जून से आंदोलनरत हैं। आज पूर्ण कार्य बहिष्कार के बाद वे अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए दिनांक 15 जून से निदेशालय आयुष एवं यूनानी सेवाएं, देहरादून में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

टिहरी जिला संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा और सचिव डॉ. राममणि दुबे द्वारा बताया गया कि आज 6 दिन बाद भी निदेशालय स्तर एवं शासन की ओर से कोई सकारात्मक रुख न अपनाने तथा आयुष चिकित्सकों की उपेक्षा किए जाने के कारण चिकित्सकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पिछले कई समय से हमारी न्यायोचित मांगों पर सरकार से कई बार वार्ता होने के बावजूद आज आयुष चिकित्सकों को कार्य बहिष्कार के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का कदम उठाना पड़ा है। जब तक हमारी मांगों पर लिखित रूप से कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button