बेस नहीं तो वोट नहीं महापंचायत का निर्णय

कर्णप्रयाग –
बेस अस्पताल संघर्ष समिति सिमली चमोली द्वावारा आयोजित महा पंचायत मे पचास से अधिक गांवो से आये सैकडों लोगो ने सिमली बेस अस्पताल के शासनादेश के न होने पर अगले आगामी चुनावों के लिए बेस नही तो वोट नही का निर्णय लिया।
महापंचायत मे पंहुचे जिला पंचायत सदस्य बिक्रम सिंह कठैत उत्तराखंड क्रान्तीदल के कैन्द्रिय अध्क्ष आशीष नेगी प्रधान संघ चमोली के अध्यक्ष उमेश खंडूरी प्रधान संघ कर्णप्रयाग के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी क्षेत्र पंचायत संगठन नरेन्द्र सिंह तोपाल जसियारा की प्रधान पूष्पा देवी बैनोली की महिला मंगलदल अध्यक्ष सुनीता देवी पूर्व प्रधान बूगा सन्तोषी देवी कपीरी संघर्ष समिती के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत छातौली के प्रधान राजेन्द्र सिंह पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह सगोई बेस संघर्ष समिती के उपाध्यक्ष भाष्कर डिमरी नीलम जुयाल सभासद मनोज पूण्डिर कल्पेश्वरी देवी महिला मंगल दल अध्यक्ष छातोली दान सिंह मिंगवाल आदि वक्ताओ ने सिमली बेस अस्पताल के शासनादेंश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद भी दो साल से नही होंने पर अफसोस जताया तथा इसके लिए बडे आन्दोलन करने की जरूरत बताया । महापंचायत मे पंहुचे कर्णप्रयाग विधायक अनील नौटियाल ने कहा कि सिमली बेस अस्पताल का शासनादेश 15 अगस्त 2026 तक आ जायेगा बेस अस्पताल सिमली की ब्यवस्था और योजना मे सरकार लगी है गढवाल कुमांऊ का मुख्य मार्ग एवं केन्द्र होने से सिमली बेस अस्पताल आवश्यक है।
बेस अस्पताल संघर्ष समिती के अध्यक्ष देवेनद्र सिंह ने कहा कि 15अगस्त तक बेस संघर्ष समिती क्रमिक आन्दोलन बैठकों का दौर जारी रहेगी विधायक के आश्वासन 15 अगस्त तक बृहद आन्दोलन नहि होगा महा पंचायत बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनीष डिमरी विधायक सहित सभी का आभार जताया।

