उत्तराखंड
योग श्रृंखला के अंतर्गत पुलिस मैदान गोपेश्वर में योगाभ्यास आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026

चमोली –
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज पुलिस मैदान, गोपेश्वर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, आयुष विभाग एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में लगभग 90 लाभार्थियों ने लाभ लिया जिनमें योगाचार्य रघुबीर बर्तवाल, डाक्टर सौरभ त्रिपाठी , डॉक्टर विपुल बर्तवाल, डॉक्टर हुकुम पंखोली , रविन्द्र राणा , नीलम बर्तवाल, अर्जुन नेगी , ताजबर तोपाल आदि उपस्थित रहे।

