उत्तराखंड

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

ख़बर को सुनें

​चमोली (उत्तराखंड):

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला चमोली के कार्यालय सभागार में आज अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण परिचात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष  नरेन्द्र भारती द्वारा की गई।

​राज्य मंत्री बलवीर गुनियाल रहे मुख्य अतिथि

​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री  बलवीर गुनियाल  उपस्थित रहे। उनके साथ ही मोर्चे के जिला प्रभारी मथुरा प्रसाद और भाजपा जिला अध्यक्ष  गजपाल बर्त्वाल  भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

​आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

​बैठक के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आपस में परिचय कराया गया। इसके साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

​यह पदाधिकारी भी रहे उपस्थित

​इस परिचयात्मक बैठक में   थराली विधयाक भूपाल राम टम्टा, नगरपालिका करणप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह्  ,भाजपा जिला महामंत्री  अरुण मैठाणी व  विनोद कनवाली, एससी (SC) मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती , जिला महामंत्री  आनंद सैलानी, जिला उपाध्यक्ष  शशि सौनियाला, जिला मंत्री कुमारी संतोषी और जिला सोशल मीडिया प्रभारी आरती भगत सहित जिले के तमाम पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चों के मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button