खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया
भारत सरकार द्वारा तीन दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया

नारायणबगड़ –
भारत सरकार द्वारा एक जून से 30 जून 2026 तक पूरे देशभर में खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम नारायणबगड विकासखण्ड में भी 25,26 एवं 29 जून को यह अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड के सनेड़,छेकुडा एवं तूनेडा ग्राम सभा में कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया गया। अभियान
में कृषि विज्ञान केन्द्र-ग्वालदम (चमोली) से सुश्री हिना कौसर, विषय वस्तु विशेषज्ञ पादप सुरक्षा एवं डा. दीप्ति कोठारी,विषय वस्तु विशेषज्ञ गृह विज्ञान द्वारा उक्त ग्रामों में कृषकों को प्राकृतिक खेती,उर्वरको के संतुलित प्रयोग,हरी खाद,जैविक उर्वरकों के प्रयोग की विधि एवं उपलब्ध विकल्पों, प्राकृतिक खेती के अंतर्गत बढ़ने वाले युक्ष्मतीव आधारित उत्पाद इत्यादि विषयों पर जानकारी दी। अभियान में मुख्यतः मृदा की उवर्रकता बढावे, मृदा एवं कृषि उत्पादों को रसायन मुक्त बनाने एवं प्राकृतिक रूप से बनने वाले अथवा नैतिक उर्वरकों का उपयोग करने के लिए कृषकों की जागरुक कर रहा किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि विभाग से संतीव नौटियाल,कैलाश नोटियाल, प्रशांत शर्मा,शुभम पवार,मानवेन्द्र सिंह,एवं उद्यान विभाग से राजकुमार भटर,विक्रम विरार ने इस विषय में सरकार की किसानोपयोगी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 120 किसानों एवं तीनों ग्रामों के जब ग्रामो प्रधान जब प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही।



