उत्तराखंड

पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कनेरी

ख़बर को सुनें

नारायणबगड़।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद चमोली के युवा एवं तेजतर्रार नेता छैकुड़ा वार्ड से जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह नेगी ‘सूरी कनेरी’ को पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चमोली की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी के प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेतृत्व द्वारा भेजे गए नामों में से कनेरी के लम्बे संगठनात्मक अनुभव और ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह दायित्व प्रदान किया गया है। सुरेंद्र सिंह नेगी ‘सूरी कनेरी’ छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डी.ए.वी.कॉलेज देहरादून इकाई के प्रभारी, छात्र संघ संकाय प्रतिनिधि, देहरादून महानगर भाजपा युवा मोर्चा में दो बार मण्डल महामंत्री एवं भाजपा मण्डल सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के टिकट पर चमोली जिला पंचायत के सदस्य भी हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि कनेरी के अनुभवों का लाभ पार्टी को पंचायत स्तर तक मिलेगा और संगठन और अधिक मजबूत होगा। दायित्व मिलने के बाद सुरेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। पंचायतों को मजबूत बनाना ही हमारा लक्ष्य है। साथ ही ग्रामीण अंचलों की समस्याओं को संबंधित विभागीय मंत्रियों एवं अधिकारियों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button