उत्तराखंड

वनकर्मियों ने गुलदार प्रभावित छेत्र में बढ़ाई गस्त

ख़बर को सुनें

नारायणबगड़।

पश्चिमी पिंडर रेंज नारायणबगड़ के अंतर्गत नामतोल बीट के ग्राम गैरबारम,धारबारम,पोखड़ा तोक में वन कर्मियों के द्वारा रात्रि गस्त की गई, विगत दिनों से गैरबारम के अंतर्गत पोखरा तोक में गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं,गुलजार के द्वारा कई मां मवेशियों को निवाला बनाया जा चुका है,वहीं सूचना पाकर वन विभाग के कर्मियों के द्वारा लगातार दिन एवं रात में उक्त स्थान पर गस्त की जा रही है,शनिवार रात्रि को भी वन कर्मियों की टीम के द्वारा गैर बारम के पोखरा में पहुंचकर गुलदार को आबादी वाले क्षेत्र से दूर भगाने के लिए पटाखे फोड़े गए एवं जनता को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए एवं ग्रामीणों को जागरुक करते हुए बताया कि यदि महिलाएं जंगल जाती है तो वह समूह में जाएं और बच्चों को अकेले ही स्कूल ना भेजें इस अवसर पर वन दरोगा प्रकाश कंडारी, प्रमोद रावत,प्रेम गौड़,देवेन्द्र बिष्ट समेत बड़ी संख्या में वनकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहेसमेत बड़ी संख्या में बनकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी ने बताया कि उनके द्वारा वन विभाग को सूचना करने के पश्चात वन विभाग के द्वारा लगातार क्षेत्र में गस्त की जा रही है उनके एवं ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग का पूरा सहयोग किया जा रहा है और वन विभाग के द्वारा की जा रही कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं उन्होंने वन विभाग एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button