उत्तराखंड

31 जुलाई तक कर सकेंगे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निःशुल्क आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनपद के होनहार और मेधावी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर देने के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के कक्षा 5 में अध्ययनरत बच्चों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय के प्राचार्य को आवश्यक निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2027 के सफल आयोजन हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकासखंड स्तर पर सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के माध्यम से कक्षा 5 में अध्ययनरत सभी योग्य विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

विद्यालय के प्राचार्य रोहित नंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी भारत सरकार द्वारा संचालित पूरी तरह से निःशुल्क, आवासीय और सह-शिक्षा प्रदान करने वाला प्रतिष्ठित संस्थान है। प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन 31 जुलाई तक cbseitms.rcil.gov.in/nvs या navodaya.gov.in आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।जिसकी परीक्षा 28 नम्बर को आयोजित की जाएगी, साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों, ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि समय रहते बच्चों का पंजीकरण करवा लें और अभिभावक अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के हेल्पलाइन नम्बर 8285569758 एवं 9797372286 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button