14 माह बाद जंगल मैं पेड़ से लटका मिला शव
चमोली –
विगत 14 माह से लापता एक व्यक्ति को उन्ही के गाँव के जंगल मैं मृत मिलने से क्षेत्र मैं सनसनी फैल गई है उक्त व्यक्ति को लगातार कई समय से ढूंढ खोज करने के बावजूद भी नहीं मिल पाया था जिस कारण परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कर ढूंढ खोज के लिए प्रशासन से गुहार लगाई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड नंदा नगर के ग्राम पंचायत भेरणी के दिनेश सिंह पुत्र मेहरबान सिंह उम्र 45 साल पारिवारिक कल के कारण घर से रात्रि के समय निकल गया था लेकिन उसका विजय 14 माह से कोई जानकारी न मिलने के कारण परिजनों ने पुलिस प्रशासन के पास गुमशुदा की दर्ज कर उसे खोजने की गुहार लगाई थी, शनिवार के दिन गांव की ही कुछ महिलाएं चार पत्ती के लिए जंगल में गई थी तो उन्होंने वहां एक पेड़ पर कुछ लटका हुआ देखा जिसकी सूचना उन्होंने गांव के लोगों को दी उसके पश्चात गांव के लोग वहां देख इसकी सूचना ग्राम प्रहरी द्वारा पुलिस को दी गई पुलिस ने सबको निकालकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है बताया गया कि यह वही व्यक्ति है जो वर्ष 2025 मई माह मैं पारिवारिक कलह के कारण घर से निकल गया था।



