उत्तराखंड

गौचर में सावन की पहली बारिश से मचा हड़कंप, वार्ड नंबर 6 में घरों में घुसा पानी

ख़बर को सुनें

गौचर ( चमोली )-

सावन की पहली तेज बारिश ने गौचर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण हवाई पट्टी के समीप बने कई आवासीय भवनों में पानी घुस गया, जिससे लोग पूरी रात जागकर अपने घरों की सुरक्षा में जुटे रहे।

कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। पहली बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तेज वर्षा ने स्थानीय निवासियों में भय का माहौल भी पैदा कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी की समुचित निकासी नहीं होने से पूरे वार्ड की छतों का वर्षा जल खेतों में एकत्रित होकर तालाब का रूप लेता गया। नगर पालिका द्वारा बनाई गई नालियां भी तेज बारिश के आगे छोटी पड़ गईं। जलभराव इतना अधिक था कि पानी भवनों की पीछे की बाउंड्री दीवारों को पार कर घरों के भीतर पहुंच गया।

सुबह नगर पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान ने मौके का निरीक्षण किया और स्थिति से पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान जल निकासी की स्थायी व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते आवासीय निर्माण के कारण प्राकृतिक जल निकासी बाधित हो रही है, जिससे बारिश का पानी खेतों में जमा होकर समुद्र जैसी स्थिति बना देता है।

स्थानीय निवासी अनिल कंडारी ने बताया कि रातभर तेज बारिश और आसमानी बिजली के कारण परिवार के लोग सो नहीं पाए। उनका कहना है कि यदि भविष्य में इससे भी अधिक तेज बारिश हुई तो उनके भवनों को गंभीर खतरा हो सकता है। प्रभावित और खतरे की जद में आए भवनों में जगमोहन सिंह मल्ल, बीसा देवी तथा चंद्रमोहन सिंह बिष्ट के आवास प्रमुख रूप से शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से शीघ्र स्थायी जल निकासी व्यवस्था करने की �

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button