उत्तराखंड

उदीयमान खिलाड़ियों की खोज जारी, पंचम दिवस पर 110 प्रतिभागियों ने आजमाई प्रतिभा

ख़बर को सुनें

-12-13 वर्ष आयु वर्ग की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 110 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, 1 अगस्त को होगा 13-14 वर्ष आयु वर्ग का चयन

चमोली –

“माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत जनपद चमोली में जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया का पंचम दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें खेल प्रतिभा के प्रोत्साहन हेतु प्रतिमाह 1,500 रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

योजना के अनुसार 8-9, 9-10, 10-11, 11-12, 12-13 एवं 13-14 वर्ष के प्रत्येक आयु वर्ग से 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन किया जाना है। इस प्रकार जनपद चमोली से कुल 150 बालक एवं 150 बालिकाओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

शुक्रवार को आयोजित जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया में 12-13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया में 55 बालकों एवं 55 बालिकाओं सहित कुल 110 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल क्षमता एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।

चयन प्रक्रिया का संचालन निर्धारित मानकों एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया। इस दौरान निर्णायक मंडल में लता झिक्वांण, संगीता नेगी, सुनीता कठैत, सीमा पुण्डीर, बबीता रावत, सीमा कुंवर, कविता, सुनीता बिष्ट, बसन्ती फरस्वाण, रेखा रावत, के.सी. पंत, वीरेन्द्र सिंह विष्ट, बैशाख सिंह, गोपाल विष्ट, पृथ्वी सिंह रावत, जयदीप झिक्वांण, रघुनाथ बुटोला, कुन्दन कोहली, संगीता कोहली, रविन्द्र रावत, राकेश बिष्ट, पुष्कर सिंह झिक्वाण, सुरेश राज, अनूप तिवाड़ी, राजीव लोचन, अवतार सिंह, विक्रम कठैत, दिनेश बिष्ट एवं शैलेन्द्र पंवार सहित अन्य निर्णायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनपद स्तरीय चयन समिति के संयोजक एवं प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह के निर्देशन में आयोजित चयन प्रक्रिया में खेल विभाग की नोडल अधिकारी श्रीमती रश्मि बिष्ट, सहायक नोडल अधिकारी सुरेश बिष्ट, एन.एस. नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, अनूप सिंह, देवेन्द्र सिंह कठैत, ताजबर सिंह, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार, संतोष लाल, कीर्ति लाल सहित विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से आए शारीरिक प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि 1 अगस्त, 2026 को 13-14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की जनपद स्तरीय शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत सभी निर्धारित आयु वर्गों की चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे जनपद के उदीयमान खिलाड़ियों को राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button