उत्तराखंड
हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 19 वर्षीय युवक की बाइक फिसली, युवक की मौत
नंदप्रयाग।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के बगड़ चौराहे के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय सेर बाबा, निवासी खुला जिला तारणतारान (पंजाब), गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सेर बाबा हेमकुंड साहिब यात्रा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी पंजाब नंबर PB46AN9223 बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी वाहन के माध्यम से तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उक्त गंभीर घायल क़ो मृत्यु घोषित किया गया।


