जिसको गुमशुदा समझा उसका शव मंदाकिनी की तट पर मिला
नंदा नगर –
पिछले 10 दिनों से लापता बताई जा रही लड़की का नदाकिनी के तट पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई पहले तो यह जानकारी नहीं मिल पाएगी कि उक्त कौन है लेकिन बाद में युवती की सिनाख्त कर ली गई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुतोल निवासी 19 वर्षीय लड़की सुमित्रा नदी में नहाने वक्त पैर फिसलने से बह गई थी जिसकी जानकारी गांव के किसी भी व्यक्ति को नहीं लग पाई जिस कारण उसे लापता बताया गया शनिवार को विकासखंड नंदा नगर के ग्राम पंचायत तागला के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह को नंदाकिनी नदी के तट पर एक शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों से मिली तो उन्होंने तत्काल नंदलाल नगर पुलिस थाना को इसकी जानकारी दी उसके पश्चात पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त लड़की की शिनाख्त की गई नंदा नगर थाने में उक्त लड़की के गुमशुद्धि होने की रिपोर्ट उनके परिजनों द्वारा लिखी गई थी बताया गया कि यह लड़की 15 अगस्त शाम 5:00 बजे से लापता थी लड़की के परिजनों द्वारा शिनाख्त कर ली गई है पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।


