उत्तराखंड

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 24 अगस्त से प्रतियोगी कक्षाएं शुरू

ख़बर को सुनें

पोखरी-

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 24 अगस्त से प्रतियोगी कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। यह पहल महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा की प्रेरणा एवं निर्देशों के क्रम में शुरू की जा रही है।

महाविद्यालय में संचालित होने वाली इन प्रतियोगी कक्षाओं में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुरूप व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा की आवश्यकताओं के अनुरूप अध्ययन, रणनीति और तैयारी कराई जाएगी, जिससे वे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से इस पहल का अधिकतम लाभ उठाने तथा प्रतियोगी कक्षाओं में नियमित रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। फोटो सलंग्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button