उत्तराखंड
नाबालिक ने लगाई अलकनंदा में छलांग, पुलिस जुडी खोज मैं

चमोली –
चमोली पुल के पास शिव मंदिर से एक नाबालिक लड़की अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी है जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है कोतवाली चमोली पुलिस उक्त लड़की की तलाश व खोज बीन में जुटी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 11 बजे चमोली पुल के पास शिव मंदिर से नाबालिक लड़की आंशिक पुत्री हरेंद्र सिंह निवासी सिरों 16 वर्ष ने परिजनों की डांट से गुस्से मैं आकर अलकनंदा नदी में ने चलांग लगा दी है चमोली कोतवाली पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तत्काल घटना स्तर पर पहुंचकर नाबालिक लड़की की ढूंढ खोज में लगी हुई है।


