उत्तराखंड

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों का आंदोलन शुरू

ख़बर को सुनें

काला फीता बांधकर सेवाएं देते हुए शासन के प्रति जताया विरोध,

पोखरी-

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने आज मंगलवार से आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरे जनपद के फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर सेवाएं देते हुए शासन के प्रति विरोध दर्ज कराया।

फार्मासिस्टों की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर पदोन्नति वेतनमान का लाभ देने, राज्य में फार्मेसी रेगुलेशन एक्ट-2016 लागू करने, चारधाम यात्रा ड्यूटी के लंबित भुगतान का जल्द भुगतान करने, ओडिशा और असम की तर्ज पर फार्मासिस्टों को प्रिस्क्रिप्शन लिखने का अधिकार देने तथा उपकेंद्रों पर समाप्त किए गए 391 फार्मासिस्ट पदों को पुनर्जीवित करने की मांग शामिल है।संगठन के जिला महामंत्री लखपत सिंह नेगी ने बताया कि आज मंगलवार से पूरे जनपद में फार्मासिस्टों ने बांह पर काला फीता बांधकर अपनी सेवाएं देते हुए विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button