मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के ‘शुद्धिकरण’ का मामला: कांग्रेस ने गोपेश्वर थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

चमोली-
बीते 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मंच का ‘शुद्धिकरण’ किए जाने का मामला अब गरमा गया है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा अब तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न किए जाने से नाराज जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को गोपेश्वर थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर सौंपी।
कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि देश के एक शीर्ष दलित नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच का इस तरह शुद्धिकरण करना न सिर्फ उनका अपमान है, बल्कि यह सीधे तौर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और जातिवादी मानसिकता को दर्शाने वाली हरकत है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस का इस मामले में निष्क्रिय रहना बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस ने मांग की है कि माहौल खराब करने वाले इन असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।तहरीर सौंपने वालों में ये रहे शामिल:थाने में तहरीर देने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। इनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:आनंद सिंह पंवार (जिला उपाध्यक्ष)सदीप झिंक्वाण (जिला महामंत्री)ऊषा रावत (जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस)गिरीश आर्य (जिलाध्यक्ष, सेवानिवृत्त कर्मचारी-शिक्षक प्रकोष्ठ)गोविंद सिंह सजवांण (जिला मीडिया प्रभारी)राजेन्द्र रावत एवं महेंद्र नेगी (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता)मनमोहन ओली (कार्यालय सचिव)मदन लोहानी (बद्रीनाथ बीएलए)विजया कंडारी (नगर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस)गोवर्धन टम्टा (मंडलम अध्यक्ष)विक्रम शाह (नगर महामंत्री)यमुना कुंवर एवं जमुना असवालकांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो पार्टी इस जातिवादी कृत्य के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।


