उत्तराखंड

खड़गे के हल्द्वानी दौरे पर भाजपा का पलटवार, विधायक भूपाल राम टम्टा ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

ख़बर को सुनें

थराली, चमोली –

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे और भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर भाजपा ने जवाबी हमला बोला है। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने सोमवार को थराली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।

विधायक टम्टा ने कहा कि कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जनहित के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास आज जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठे आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति विकास और जनसेवा पर आधारित है।

उन्होंने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को स्वीकार करना चाहिए। जनता अब आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से आगे बढ़कर विकास चाहती है। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने थराली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट जिला पंचायत सदस्य हरीश सोरियाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत नेगी,सभासद नंदू बहुगुणा, भास्कर पांडे आदी मौजूद थे।भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button