उत्तराखंड

कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर हादसा, बगोली में 50 मीटर नीचे खेत में गिरी कार, बाल-बाल बचे परिवार के चार लोग

ख़बर को सुनें

कर्णप्रयाग

कर्णप्रयाग -ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक सहित एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित हैं और बड़ी जनहानि टल गई।

जानकारी के अनुसार कार नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग की ओर आ रही थी। बगोली के पास तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलते हुए नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार लोग कार से छिटककर खेत में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को सड़क तक पहुंचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। कार में सवार सभी लोग ग्राम भनु चोपता रुद्रप्रयाग निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार कार में – धर्मेंद्र सिंह पुत्र जीतर सिंह, उम्र 39 वर्ष (चालक), साक्षी राणा पत्नी धर्मेंद्र सिंह, उम्र 36 वर्ष, आरवी राणा पुत्री धर्मेंद्र सिंह, उम्र 07 वर्ष, जागृति पुत्री धर्मेंद्र सिंह, उम्र 05 वर्ष सवार थे। पुलिस ने बताया कि सभी को हल्की चोटें आई हैं और सभी की हालत खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर फिसलन या स्टेयरिंग से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस मोड़ पर सुरक्षा दीवार और संकेतक लगाने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button