युवक ने पुल से अलकनंदा नदी में मारी छलांग,
पिछले 10 दिनों मे दूसरी घटना।
चमोली –
चमोली में अलकनंदा नदी पर बने पुल से रविवार को एक युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना थाना चमोली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर युवक की तलाश में चमोली पुलिस और एस डी आर एफ की टीम लगातार कार्य में जुट गयी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को एक युवक कुछ देर तक पुल पर रुका रहा। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन नदी में फेंका और पुल की रेलिंग पर चढ़कर अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण कुछ ही क्षणों में युवक आंखों से ओझल हो गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोपेश्वर से चमोली आ रही एक गाड़ी में चमोली तक आया था। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही कोई परिजन पुलिस के संपर्क में आया है। पुलिस युवक की पहचान के साथ मामले की जांच में जुटी है बता दें 10 से भी कम समय में अलकनंदा नदी में कूदने की यह दूसरी घटना चमोली में सामने आयी है। कुछ दिन पूर्व एक छात्रा ने अलकनंदा नदी में छलांग लगाई


